logo spreading culture to the next generation
Home Members About Us Join Us Activities Support
History
Geography
Culture
Hot Topics
Education
Social Issues
Tourism
Celebrities
Links
Photo Gallery
Downloads
Contact
Site Map
our celebrities

Ghannaघनानन्द "घन्ना भैजी"

घनानन्द "घन्ना भैजी" उत्तराखण्ड के एक जाने पहचाने अभिनेता हैं. हम और आप उन्हें दर्जनों गानों और कई फिल्मों में देख चुके हैं. कौन भूल सकता है "सरा-रा रा प्वां प्वां" के कंडक्टर को और घन्ना भाई एम.बी.बी.एस. में उनके दमदार अभिनय को. मंच पर उनके द्वारा किये जाने वाले हास्य- व्यंग के प्रोग्राम बहुत लोकप्रिय हैं.
"क्रिएटिव उत्तराखण्ड - म्योर पहाड" के आशीष ध्यानी से घन्ना भैजी ने लंबी वार्ता की.पेश है उसी वार्ता के कुछ अंश-

प्रश्न- घन्ना भैजी!! अपण बार में कुछ बतावा.
उत्तर- म्यर जन्म लैंसडान में ह्वै.. वखम बटि थ्वाड दूरि पर जयहरिखाल इन्टर कालिज बटि मेरि पढै ह्वै.. फिरि सरकारि नौकरि शुरु करि. अबि मी अभिनय क दगडा वन विभाग म ए.डी.ओ क पद पर भी काम करदू.

प्रश्न- आपन परिवार का बार म कुछ बतावा?
उत्तर- परिवार म 3 भाई छन. तीनों भाई कलाकार छन. मेरा 3 बेटा म बटि 2 इंजीनियरिंग करणा छन.

प्रश्न- बचपन कि क्वै घटना जो बार-बार याद आंद.
उत्तर- बचपन बटि मेरि कला में बहुत ज्यादा रुचि छ. स्कूल का दिनू मां भी रामलीला म भाग लिन्दु छ. एक बार कु घटना याद छ, कि मिथे रामलीला में बन्दर कु रोल मिल ग्या. बाकि बन्दरू का दगाड शरारत करिकि मेरि दाढि निकल ग्या. निर्देशक ल हम सब थै रामलीला से निकाल द् या. पर मैल कभी भि हार नि मानि.
मिथे एक्टिंग सीखन कु इतगा शौक छै कि मिल "हनीमून" फिल्म कि शूटिंग क दौरान गढवाल म हेल्पर कु काम भि करि

प्रश्न- आपक कैरियर का कुछ निर्णायक पल या मील कु पत्थर क्या चन?
उत्तर- मिल आकाशवाणी लखनऊ द्वारा आयोजित 1972 कि स्वर परिक्षा मां भाग ल्या. वैक बाद कई कार्यक्रम म भागीदारी करी. लखनऊ आकाशवाणी केन्द्र द्वारा आयोजित उत्तरायण कार्यक्रम से मिथै भौत प्रशंसा मिलि. लखनऊ दूरदर्शन केन्द्र बटि  प्रसारित कार्यक्रम म भी मिल काफी काम करि. घरजवैं फिल्म का वास्ता मिथै मुम्बई से बुलावा आई. मेरु फिल्म में सिर्फ 7 मिनट कु रोल छ, पर मिल यू थोडा देर कु किरदार बखूबी निभाय. य फिल्म बहुत हिट ह्वै अर मेरु काम कु भी भौत प्रशंसा मिल. य फिल्म मेरु कैरियर कु मील क पत्थर साबित ह्वै.

प्रश्न- घन्ना भैजी!! आप सरकारी नौकरी मां छा. आपकु कैरियर म सरकारी नौकरी कोई बाधा त नि डल्दि?
उत्तर- सरकारी नौकरी करिक कैरियर म बाधा त आन्दि छ. सरकारी नौकरी  का कारण कभी-2 छुट्टी की समस्या आन्दी. विदेशों मां शो करना का भी प्रस्ताव मिली पर NOC की समस्या आन्दि छ, ये कारण से देश-विदेश म अपणी प्रतिभा कु प्रदर्शन करना कु मौकु छुटि जान्द.
पर हमार क्षेत्र मा कलाकारु खणि धन कि कमी छ. सिर्फ कला का भरोसा से परिवार नि चल्दु. ये क्षेत्र मां आर्थिक लाभ ता म्यूजिक कंपनी वाल लिन्दा छन.

प्रश्न- आप कुमाऊनी अर गढवाली बोली का आम बोलचाल म क्या अन्तर सोचदी?
उत्तर- कुमाऊनी अर गढवाली बोली म ज्यादा अन्तर निच. ध्यान से सुणिला त द्वी बोली आराम से समझ में आ जान्दी, यदि आपथै क्वै एक ले बोली आन्दि च छ.
तीन साल पैलि मिथै बागेश्वर म एक शो करना कु मौका मिल. लोग कुमाऊनी म प्रोग्राम कू बोलना लगी. मिल बोलि आप ध्यान से सुणाला त मि तुम सबथै गढवाली बोली के लै हसै के जौंलू. ऊ प्रोग्राम कि बाद में सब लोगों न काफी तारीफ करी.

प्रश्न- आजकल टी.वी. पर हास्य कलाकारू कु मंच दिणा खणि भौत कार्यक्रम लोकप्रिय हुणा छन. आपल कभि योमां भाग लिणा कु बार म नि सोच्यो?
उत्तर- कबि नौकरि अर कबि परिवार कि समस्या क कारण यूं मां भाग नि ले साकु. मेरु एक दगड्या रजनीश अग्निहोत्री जी न बम्बई बटि मैथे "लाफ्टर चैलेंज" खणि रिकार्डिंग भेजणा खणि आग्रह करि, लेकिन कुछ मजबूरियु कु कारण मेखणि यु संभव नि ह्वे सकु. अगर भगवान चालु त इन कार्यक्रमु म तुम मिथे जरूर देखला.

प्रश्न- आपकू पसंदीदा गायक व गायिका?
उत्तर- पसंदीदा गायक नरेन्द्र सिंह नेगी छन. गायिका अनुराधा निराला जी छन.

प्रश्न- युवा कलाकारों खैणी कुछ संदेश?
उत्तर- पहाडों कि संस्कृति बचाण खणि युवा कलाकार अगणै आण चैंद. उत्तराखण्ड संगीत में अब युवा कलाकार खैणी काफी संभावना छिन.

hindi translation

घनानन्द "घन्ना भैजी" उत्तराखण्ड के एक जाने पहचाने अभिनेता हैं. हम और आप उन्हें दर्जनों गानों और कई फिल्मों में देख चुके हैं. कौन भूल सकता है "सरा-रा रा प्वां प्वां" के कंडक्टर को और घन्ना भाई एम.बी.बी.एस. में उनके दमदार अभिनय को. मंच पर उनके द्वारा किये जाने वाले हास्य- व्यंग के प्रोग्राम बहुत लोकप्रिय हैं.
"क्रिएटिव उत्तराखण्ड - म्योर पहाड" के आशीष ध्यानी से घन्ना भैजी ने लंबी वार्ता की.पेश है उसी वार्ता के कुछ अंश-

प्रश्न- घन्ना भैजी!! कृपया अपने बारे में हमें कुछ बतायें?
उत्तर- मेरा जन्म लैंसडान में हुआ वहां से थोडी दूरी पर जयहरिखाल इन्टर कालिज से मेरी पढाई हुई फिर सरकारी नौकरी शुरू की. अभी में अभिनय के साथ ही वन विभाग में ए.डी.ओ. के पद पर काम भी करता हूँ.

प्रश्न- अपने परिवार के बारे में हमें बतायें?
उत्तर- परिवार में 3 भाई हैं. तीनों भाई कलाकार हैं. मेरे 3 बेटे हैं जिनमें से 2 इंजीनियरिंग कर रहे हैं.

प्रश्न- बचपन की कोई घटना जो बार-बार याद आती है
उत्तर- बचपन से मेरी कला में बहुत ज्यादा रुचि थी. स्कूल के दिनों में भी रामलीला में भाग लेता था. एक बार की घटना याद है, कि मुझे रामलीला में बन्दर का रोल मिला गया. बाकि और बन्दरों के साथ शरारत करने में मेरी दाढी निकल गयी. निर्देशक ने हमें रामलीला से निकाल दिया. पर मैने कभी भी हार नही मानी.
मुझे एक्टिंग सीखने का इतना शौक था कि मैने "हनीमून" फिल्म की शूटिंग के दौरान गढवाल में  हेल्पर का भी काम किया.

प्रश्न- आपके कैरियर के कुछ निर्णायक पल या मील के पत्थर क्या है?
उत्तर- मैने आकाशवाणी लखनऊ द्वारा आयोजित 1972 की स्वर परीक्षा में भाग लिया. उसके बाद कई कार्यक्रमों में भागीदारी की. लखनऊ आकाशवाणी केन्द्र द्वारा आयोजित उत्तरायण कार्यक्रम से मुझे बहुत प्रशंसा मिली. लखनऊ दूरदर्शन केन्द्र से प्रसारित कार्यक्रम में भी मैने काफी काम किया. घरजवैं फिल्म के लिए मुझे मुम्बई बुलाया गया. मेरा फिल्म में सिर्फ 7 मिनट का रोल हैं, पर मैने ये थोडी देर का किरदार बखूबी निभाया. ये फिल्म बहुत हिट हुई और मेरे काम को भी बहुत भौत प्रशंसा मिली. ये फिल्म मेरे कैरियर का मील का पत्थर साबित हुई.

प्रश्न- घन्ना भैजी!! आप सरकारी नौकरी में हैं. आपके कैरियर में सरकारी नौकरी कोई बाधा तो नहीं डालती?
उत्तर- सरकारी नौकरी करने से कैरियर में बाधा तो आती ही है. सरकारी नौकरी  के कारण कभी-2 छुट्टी की समस्या आती है. विदेशों में शो करने के भी प्रस्ताव मिले पर NOC की समस्या आयी, इस कारण देश-विदेश में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका छूट जाता है.
पर हमारे क्षेत्र मे कलाकारो के लिये धन की कमी है. सिर्फ कला के भरोसे परिवार नहीं चलता. इस क्षेत्र में आर्थिक लाभ तो म्यूजिक कंपनी वालों को होता है.

प्रश्न- आप कुमाऊनी और गढवाली बोली की आम बोलचाल में क्या अन्तर सोचते हैं?
उत्तर- कुमाऊनी और गढवाली बोली में ज्यादा अन्तर नहीं है. ध्यान से सुनने पर दोनों बोलियां आराम से समझ में आ जाती हैं, यदि आपको कोई एक भी बोली आती है तो.
तीन साल पहले मुझे बागेश्वर में एक शो करने का मौका मिला. लोग कुमाऊनी में प्रोग्राम देने को बोलने लगे. मैने कहा कि आप लोग अगर ध्यान से सुनेंगे तो मैं आपको गढवाली में बोलकर भी हंसा दूंगा. अन्त में उस प्रोग्राम की सब लोगों ने काफी तारीफ  की.

प्रश्न- आजकल तो टी.वी. पर हास्य कलाकारों को मंच देने वाले कई कार्यक्रम बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं. आप ने कभी उनमें भाग लेने के बारे में नहीं सोचा?
उत्तर- कभी नौकरी और कभी पारिवारिक समस्याओं के कारण इन में भाग नहीं ले पाया. मेरे एक मित्र रजनीश अग्निहोत्री जी ने बम्बई से "लाफ्टर चैलेंज" हेतु रिकार्डिंग भेजने के लिए कई बार मुझे आग्रह किया, लेकिन कुछ मजबूरियों के कारण मेरे लिए यह संभव नहीं हो पाया. अगर भगवान ने चाहा तो इस तरह के कार्यक्रम में भविष्य में आप मुझे जरूर देखेंगे.

प्रश्न- आपके पसंदीदा गायक व गायिका?
उत्तर- पसंदीदा गायक नरेन्द्र सिंह नेगी हैं. गायिका अनुराधा निराला जी हैं.

प्रश्न- युवा कलाकारों के लिए कुछ संदेश?
उत्तर- पहाडों कि संस्कृति बचाने के लिए युवा कलाकारों को आगे आना चाहिये. उत्तराखण्ड संगीत में अब युवा कलाकारों के लिए काफी संभावनाए हैं.

 
Back